अर्थ : हिन्दू धर्म ग्रंथों में वर्णित एक देवी जो सारे संसार को धारण की हुई हैं।
उदाहरण :
धर्म ग्रंथों में पृथ्वी को भगवान विष्णु की पत्नी कहा गया है।
पर्यायवाची : अचलकीला, अचला, अदिति, अपारा, अवनि, अवनी, उर्वि, क्षिति, खगवती, दैतेय मेदजा, दैत्यमेदजा, धरणि, धरणी, धरती, धरा, धरित्री, पृथ्वी, पृथ्वी माँ, प्रथी, बीजसू, भू, महि, मही, रत्नगर्भा, रेणुका, रेनुका, वसुंधरा, वसुधा, वसुन्धरा, विपुला, वैष्णवी, सुगंधिमाता, सुगन्धिमाता